मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर गुरुवार को दोपहर बाद कश्मीर के व्यवसायी और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ परिणय-सूत्र में बंध गईं।
मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर गुरुवार को दोपहर बाद कश्मीर के व्यवसायी और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ परिणय-सूत्र में बंध गईं।
उर्मिला (42) ने एक बयान में कहा, “हमने शादी समारोह में सादगी रखी, क्योंकि हमारा परिवार यही चाहता था। इसमें सिर्फ हमारे परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए। हमने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की है, आप सबका आशीर्वाद चाहिए।”
उर्मिला की एक सहेली के मुताबिक, शादी समारोह में बॉलीवुड से सिर्फ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हुए।
खबर है कि नवदंपति जल्द ही रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा, जिसमें बड़ी संख्या में दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath