तुर्की में पीकेके का हमला, 2 पुलिसकर्मियों की मौत

मार्डिन प्रांत के नुसायबिन में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे पीकेके आतंकवादियों ने एक यातायात नियंत्रण शाखा पर कार बम हमले किए और रॉकेट भी दागे।

इस हमले में वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। इनमें पुलिस और स्थानीय नागरिक भी हैं।

क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सुरक्षाबलों और पीकेके के बीच संघर्ष जारी है।

सरकार और पीकेके के बीच साल 2015 में संघर्ष विराम समझौता भंग होने के बाद से तुर्की का दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र अशांत है। पिछले दो दशकों का संघर्ष विराम समझौता जुलाई 2015 में भंग हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493