बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने 2016 में आर्थिक विकास दर का लक्ष्य 6.5 प्रतिशत से सात प्रतिशत रखा है। देश का 2020 तक औसत वार्षिक विकास दर का लक्ष्य 6.5 प्रतिशत है।
नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र के उद्घाटन सत्र से पहले शनिवार को मीडिया को दी गई सरकारी कार्य रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल देश के आर्थिक विकास का लक्ष्य लगभग सात प्रतिशत था और चीन की पंजीकृत विकासदर 6.9 प्रतिशत थी।
देश में शहरी रोजगारों के सृजन का लक्ष्य एक करोड़ है। पिछले साल 1.312 करोड़ नए शहरी रोजगारों का सृजन हुआ।
dharmpath.com dharmpath