‘जय गंगाजल’ ने पहले दिन कमाए 5.5 करोड़ रुपये

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ ने भारत में अपने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, शुक्रवार को रिलीज हुई ‘जय गंगाजल’ के निर्माण की लागत 18 करोड़ रुपये है।

फिल्म के प्रचार के बारे में फिल्म निर्माताओं ने खुलासा किया कि फिल्म के प्रचार और विज्ञापन में सात करोड़ रुपये का खर्चा आया।

यह फिल्म 2003 में आई ‘गंगाजल’ का सीक्वल है। इसमें मानव कौल, राहुल भट्ट हैं। प्रकाश झा खुद भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

प्रकाश झा ने गुरुवार को आईपीएस अधिकारियों के लिए फिल्म ‘जय गंगाजल’ की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। फिल्म में प्रियंका मुख्य किरदार में हैं, जो आईपीएस पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

फिल्म प्रकाश झा प्रोडक्शंस और प्ले एंटरटेंमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493