विश्व निशानेबाजी : जीतू 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें रहे

बैंकॉक, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने निशानेबाजी विश्व कप में शानिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया।

बैंकॉक, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने निशानेबाजी विश्व कप में शानिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया।

50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही जीतू ने 10 मीटर स्पर्धा में क्वलीफाई कर गए थे। हालांकि वह इस स्पर्धा में पांचवा स्थान प्राप्त कर बाहर हो गए हैं।

पहले स्थान पर ब्राजील के फिलेपे अलमिडे रहे जिन्होंने 201.9 का स्कोर किया। फिलेपे ने अमेरिका के विल ब्राउन को हराया जिनका स्कोर 201.4 रहा।

भारत के प्रकाश नानजाप्पा 572 के स्कोर के साथ 21वें स्थान पर रहे। वहीं भारत के गुरमीत 569 का स्कोर कर 29वें स्थान पर रहे।

50 मीटर राइफल स्पर्धा में भारत के गगन नारंग ने 617.1 का स्कोर कर फाइनल में 13वें स्थान पर रहे। भारत के ही चैन सिंह 616.4 के स्कोर के साथ 19वें स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493