म्यांमार की नई सरकार घटाएगी मंत्रालयों की संख्या

ने पी तॉ, 5 मार्च (आईएएनएस)। इस माह के अंत में कार्य भार संभालने जा रही म्यांमार की नई सरकार मंत्रालयों की संख्या 36 से घटाकर 23 करने वाली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, सत्ताधारी पार्टी नेशलन लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने कहा कि मंत्रालयों के कर्मचारियों की संख्या नहीं घटाई जाएगी, लेकिन जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल अन्य मंत्रालयों में किया जाएगा। संख्या घटाने के लिए कुछ मंत्रालयों का एक दूसरे के साथ विलय भी किया जा सकता है।

पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि सभी 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाए कि वे निर्वाचित संसद सदस्यों को काम की जिम्मेदारी सौंपें।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सरकार में पार्टी के सिर्फ 30 से 40 प्रतिशत लोग ही मंत्री बनाए जाएंगे, शेष पार्टी के बाहर से विशेषज्ञ होंगे। राज्याध्यक्ष संसद में आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

एनएसडी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि मंत्रियों के नामों की सूची दस मार्च को राष्ट्रपति के होने वाले चुनाव से चार दिन पहले जारी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि म्यामार में पिछले साल 6 नवंबर को संसदीय चुनाव हुआ था जिसमें एनएलडी को पूर्ण बहुमत मिला था। संविधान के अनुसार बहुमत वाली पार्टी को नई सरकार बनाने और राष्ट्रपति तथा दो उप राष्ट्रपति मनोनीत करने का पूर्ण अधिकार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493