स्लोवाकिया आम चुनाव : एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री फिको की पार्टी को बढ़त

ब्रातिस्लावा, 6 मार्च (आईएएनएस)। स्लोवाकिया में शनिवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की पार्टी स्मेर-सोशल डेमोक्रेटिक (एसडी) को बढ़त मिलती दिखाई गई है।

टीवी मार्किजा एग्जिट पोल के अनुसार, स्मेर-एसडी को 27.3 प्रतिशत मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर फ्रीडम एंड सॉलिडरिटी (एसएएस) है, जिसे 13.3 प्रतिशत मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर ओलानो-नोवा है, जिसने 11.2 प्रतिशत मत हासिल किए हैं।

एग्जिट पॉल के मुताबिक, आम चुनाव में अन्य पार्टियों में स्लोवाक नेशनल पार्टी (एनएसएस) को आठ प्रतिशत, मोस्ट हिड को 7.3 प्रतिशत, पीपुल्स पार्टी अवर स्लोवाकिया को 6.8 प्रतिशत, सिएट को 6.7 प्रतिशत, वी आर फैमिली को 5.9 प्रतिशत और क्रिस्टिन डेमोक्रेट्स (केडीएच) को पांच प्रतिशत मत मिले हैं।

आधिकारिक चुनाव परिणाम रविवार को जारी किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493