सूडान टीवी की रिपोर्ट में तुराबी के निधन की जानकारी दी गई है। हालांकि इसमें कोई अन्य विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। सरकार तथा पीसीपी की तरफ से भी कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
खार्तूम के जिस अस्पताल में तुराबी भर्ती थे, वहां के एक चिकित्सा सूत्र ने बताया कि मस्तिष्काघात की वजह से उनका निधन हुआ।
गौरतलब है कि अल तुराबी पार्टी के मुख्यालय में रोजाना की तरह अपने काम कर रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath