गोल्फर सिद्दीकुर को इंडियन ओपन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के गोल्फर सिद्दीकुर रहमान को 17 मार्च से दिल्ली गोल्फ क्लब में शुरू हो रहे हीरो इंडियन ओपन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

बांग्लादेश के इस खिलाड़ी का दिल्ली गोल्फ कोर्स पर अच्छा रिकार्ड रहा है। उन्होंने यहां 2013 में इंडिया ओपन में जीत हासिल की थी। चार बार वह दूसरे स्थान पर रहे हैं।

भारत के लिए पहली बार पेशेवर गोल्फर संघ (पीजीए) का खिताब जीतने वाले अर्जुन अटवाल, राशिद खान, गगनजीत भुल्लर, चिराग कुमार एस.एस.पी चौरसिया भी हीरो इंडियन ओपन में अपनी किस्मत अजमाएंगे।

सिद्दकुर ने 2009, 2010 और 2013 में शानदार प्रदर्शन किया था। जहां वह शीर्ष 10 में रहे थे, लेकिन इसके बाद चोट के कारण वह अपना प्रदर्शन जारी नहीं रख पाए।

सिद्दीकुर ने एशियन टूर के एक बयान में शनिवार को कहा, “मेरी चोट ने मुझे मेरे शरीर पर ध्यान नहीं देने दिया। इसी कारण में अपनी ताकत और स्टेमिना खो बैठा।”

उन्होंने कहा, “शरीरिक रूप से मैं ठीक हूं लेकिन मुझे मेहनत करने की जरूरत है। मैं अपने खेल में थोड़ा पीछे हूं। मैं अच्छा अभ्यास कर रहा हूं, लेकिन जब मैं गोल्फ कोर्स पर होता हूं तो मैं थोड़ा थका होता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493