नेशनल ऑफिश अगेंस्ट पोर्नोग्राफिक एंड इल्लीग पब्लिकेशंस के मुताबिक वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेटर, पुलिस और औद्योगिक तथा प्रकाशन अधिकारी क्लाउड स्टोरेज उद्यमों पर निगरानी सख्त करेंगे और उन्हें अपनी सेवाओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बनाएंगे।
कार्यालय ने ऐसे छह मामलों के विवरण जारी किए हैं, जिसमें किसी व्यक्ति ने पोर्नोग्राफिक सामग्री होस्ट करने वाले क्लाउ स्टोरेज के एकाउंट नेम और पासवर्ड बेच कर लाभ कमाए हों।
ऐसे ही एक मामले में जियांगशू प्रांत के वुशी की एक अदालत ने लियू हैंगजी को साढ़े तीन साल के कारावास की सजा दी।
लियू ने प्रति व्यक्ति 50 युआन (7.68 डॉलर) की दर से एकाउंट नेम बेचे थे, जिससे 10 हजार से अधिक अश्लील वीडियो क्लिप देखे जा सकते थे।
dharmpath.com dharmpath