राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के प्रमुख शू शओशी ने कहा, “यह बात कही जा रही है कि अमेरिका और यूरोप के बाजार में देखी गई अनिश्चितता में मुख्य योगदान जनवरी में चीन के शेयर बाजार और विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की अनिश्चितता का था।”
शू ने कहा, “चीन विदेशों में ऐसा प्रभाव नहीं कर सकता है।”
शू ने कहा कि 8 से 12 फरवरी तक अमेरिका और यूरोप के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। साथ ही कच्चे तेल में भी गिरावट देखी गई थी। उस दौरान हालांकि चीन बसंतोत्सव मना रहा था और वित्तीय बाजार बंद थे।
शू ने विश्व बैंक और चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के हवाले से कहा कि 2014 में चीन ने वैश्विक आर्थिक विकास में चौथाई योगदान किया था।
dharmpath.com dharmpath