रोनाल्डो ने 4 गोल किए, रियल ने सेल्टा विगो को 7-1 से हराया

मेड्रिड, 6 मार्च (आईएएनएस)। क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के चार गोलों की मदद से रियल मेड्रिड ने शनिवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में सेल्टा विगो को 7-1 से हरा दिया।

जिनेदिन जिदान की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरे हाफ में छह गोल किए। उसकी ओर से पेपे ने 41वें, रोनाल्डो ने 50, 58, 64 और 76वें तथा जेसे ने 77 और बेल ने 81वें मिनट में गोल किए।

रोनाल्डो ने इस सीजन में अपनी पांचवीं हैट्ट्रिक पूरी की और अपने कुल गोलों की संख्या 39 कर ली।

ब्रेक के बाद रोनाल्डो ने 15 मिनट में तीन गोल किए।

मैच के बाद रियल के कोच जिदान ने कहा, “आप जानते हैं कि रोनाल्डो एक मैच में चार गोल करने की क्षमता रखते हैं। वह चंद लोगों में शामिल हैं, जो ऐसा कर सकते है। यही कारण है कि वह अद्वितीय हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493