ओलंपिक क्वालीफायर दल की अगुवाई करेंगे योगेश्वर दत्त

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। एशियन ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई देश के दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त करेंगे। टूर्नामेंट का आगाज 18 से 20 मार्च तक कजाकस्तान के अस्ताना में होगा।

भारतीय पुरुष टीम में पांच ‘फ्रीस्टाइल’ पहलवान और ‘ग्रेसो-रोमन’ श्रेणी में छह पहलवान शामिल हैं, जबकि महिला टीम में छह सदस्य हैं। इस टीम को दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षण के दौरान चुना गया।

इस परीक्षण में योगेश्वर ने 66 किलोग्राम ‘फ्रीस्टाइल’ श्रेणी में अमित धनकड़ को मात दी।

पुरुषों की 57 किलोग्राम श्रेणी में राहुल अवारे ने संदीप तोमर को मात देते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई, जबकि सोमवीर ने 86 किलोग्राम श्रेणी में गोपाल यादव को हराया।

महिला टीम में विनेश फोगट (48 किलोग्राम), बबीता कुमारी (53 किलोग्राम) और नवजोत कौर (67 किलोग्राम) शामिल हैं।

अस्ताना के बाद भारतीय टीम प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जॉर्जिया और बेलारूस जाएगी। इसके बाद टीम फर्स्ट विश्व क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के लिए मंगोलिया जाएगी, जिसका आयोजन 20 से 24 अप्रैल तक होगा।

भारतीय टीम :

फ्रीस्टाइल :- राहुल अवारे (57 किलोग्राम), योगेश्वर दत्त (65 किलोग्राम), सोमवीर (86 किलोग्राम), सत्यव्रत कदियां (97 किलोग्राम) और हितेंद्र (125 किलोग्राम)

ग्रेसो-रोमन :- रवींद्र सिंह (59 किलोग्राम), रवींद्र (66 किलोग्राम), गुरप्रीत सिंह (75 किलोग्राम), रवींद्र खतरी (85 किलोग्राम), हरदीप सिंह (98 किलोग्राम) और नवीन (130 किलोग्राम)

महिला :- विनेश फोगट (48 किलोग्राम), बबीता कुमारी (53 किलोग्राम), साक्षी मलिक (58 किलोग्राम), अनीता (63 किलोग्राम), नवजोत कौर (67 किलोग्राम) और किरण (75 किलोग्राम)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493