चीन में 3 लाख भ्रष्ट अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

इनमें से दो लाख को हल्के दंड दिए गए और दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। करीब 82 हजार अधिकारियों को बड़े दंड दिए गए और उनके पद घटा दिए गए।

केंद्र से नियुक्त 10 अधिकारियों को सीपीसी आचार संहिता के उल्लंघन के जुर्म में गंभीर दंड दिए गए और सीपीसी सेंट्रल कमिशन फॉर डीसीप्लीन इंस्पेक्शन ने उनकी पदवी काफी नीचे कर दी।

उदाहरण के तौर पर लियू लिजू को चाइनीज पीपुल्स पोलिटिकल कंसल्टेटिव कान्फ्रेंस की जियांशी प्रांतीय कमेटी के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया और प्रवेश स्तर के कर्मचारी के पद पर उन्हें तैनात कर दिया गया।

चीन के शीर्ष अनुशासनिक निरीक्षक वांग किशान ने सितंबर, 2015 में कहा था कि जितने लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो, उनमें हल्की सजा पाने वालों की संख्या अधिक होनी चाहिए, बड़ी सजा पाने वालों और पदावनति किए जाने वालों की संख्या कम होनी चाहिए और कानून तोड़ने के आरोप में मुकदमा झेलने वालों की संख्या और कम होनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493