बेनिन में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी

आधिकारिक सूत्र के अनुसार, चुनाव रविवार सुबह सात बजे (स्थानीय समयनुसार) शुरू होने थे, लेकिन कुछ जिलों में मतपत्रों के देरी से पहुंचने के कारण मतदान प्रक्रिया थोड़ी देरी से शुरू हुई।

कोटोनौ में वेडोको1 प्राइमरी स्कूल में मतदान केंद्र के प्रभारी अधिकारी सिलवेन दोस्सोउ-योवो ने कहा, “सुरक्षा कारणों की वजह से कुछ स्थानीय चुनाव आयोगों को मतपत्र रविवार सुबह दिए गए। इसीलिए, आधिकारिक मतदान प्रक्रिया शुरू करने के लिए दिए गए समय से पहले मतपत्र आवंटित किया जाना असंभव था।”

इस चुनाव में करीब 47 लाख लोग मतदान कर सकते हैं। वह राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरे 33 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493