चोट के कारण लम्बे समय के लिए बाहर हुए लुकास

लंदन, 6 मार्च (आईएएनएस)। लीवरपूल के मुख्य कोच जुर्गेन क्लॉप ने कहा है कि उनके मिडफील्डर लुकास लेइवा चोट के कारण पांच से छह सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

क्लॉप के मुताबिक 28 फरवरी को केपिटल वन कप के फाइनल के दौरान पेनाल्टी शूटआउट के दौरान लुकास को क्वाड इंजुरी हुई थी।

ब्राजीली अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को लेकर क्लॉप ने कहा, “लुकास काफी दुर्भाग्यशाली हैं। मैंने किसी को इस तरह चोटिल होते नहीं देखा।”

लीवरपूल के लिए हालांकि एक अच्छी खबर भी है। डिफेंडर मामादोउ साखो ने हालांकि अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। वह मैनचेस्टर सिटी के साथ हुए मैच के दौरान आपसी भिड़ंत में चोटिल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493