चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 12 की मौत

रिपोर्टों के मुताबिक, सोमवार सुबह बचाव कार्य समाप्त हो गया। बचावकर्मियों ने एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि अन्य 12 खननकर्मियों की मौत की पुष्टि की।

यह दुर्घटना रविवार को सुबह लगभग 11.20 बजे सोंगशु खदान में हुई। यह खदान तोंग्शू माइनिंग इंडस्ट्री कंपनी की है।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इस बचाव कार्य में 46 चिकित्साकर्मियों के साथ कुल 316 बचावकर्मी शामिल थे।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493