महाशिवरात्रि के अवसर पर शेयर बाजार बंद

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बंद हैं। बाजार नियमित कारोबार के लिए कल यानी मंगलवार को खुलेंगे।

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शुक्रवार को तेजी रही थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 39.49 अंकों की तेजी के साथ 24,646.48 पर और निफ्टी 9.75 अंकों की तेजी के साथ 7,485.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 97.60 अंकों की मजबूती के साथ 24,704.59 पर खुला था और दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,719.05 के ऊपरी और 24,531.80 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.80 अंकों की बढ़त के साथ 7,505.40 पर खुला और दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,505.90 के ऊपरी और 7,444.10 के निचले स्तर को छुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493