बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की तबियत काफी खराब हो गई है। उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरों के मुताबिक प्रियंका के पिता को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था उस समय इलाज हुआ था लेकिन फिर वही कैंसर उभर कर आ गया है। इस कारण उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई है।
तकरीबन एक सप्ताह से पिता की हालत को लेकर प्रियंका बेहद परेशान थी जिसके चलते प्रियंका ने मुक्केबाज मेरीकॉम पर बन रही फिल्म की शूटिंग रोक दी है।
हम उम्मीद करेंगे कि पिगी चोप्स के डैड जल्द ठीक हो जाएं और प्रियंका पहले की तरह अपने काम पर लौट आए।
dharmpath.com dharmpath