आस्ट्रेलिया : गोलीबारी में 1 की मौत (लीड-1)

सिडनी, 7 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में सिडनी के औद्योगिक क्षेत्र में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र के भीतर एक सशस्त्र हमलावर के होने की वजह से पुलिस ने प्रभावित उद्योग क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया है।

पुलिस कमांडर मार्क ब्रेट ने कहा कि इस घटना के संबंध में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

ब्रेट ने कहा कि मरने वाला 43 वर्षीय पुरुष है। दो लोगों को गोलियां लगीं हैं, जिन्हें लीवरपूल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने यह नहीं बताया कि क्या हमलावर ने किसी को बंधक बनाया है।

ब्रेट ने कहा, “यह बहुत ही नाजुक क्षण है। मैं आपको अधिक सूचना नहीं दे सकता।”

स्थानीय समयानुसार सुबह 10.45 बजे (सोमवार) के आसपास आपातकाल सेवा घटनास्थल पर पहुंचा दी गई।

आसपास के लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में पांच बार गोली चलने की आवाजें सुनी गईं। पास के एक अन्य व्यावसायिक इकाई के कर्मचारी ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

कर्मचारी ने बताया, “पुलिस ने हमें खिड़कियों के पास नहीं जाने की हिदायत दी।”

दिसंबर 2014 में सिडनी के एक कैफे में एक बंदूकधारी द्वारा 17 लोगों को बंधक बनाने के बाद से वहां अलर्ट जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493