सोमालिया के हवाईअड्डे पर विस्फोट, 4 घायल

बेलेडवेन के पुलिस कमांडर अली दुह ने कहा कि उगास खलीफ हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर तीन धमाके हुए हैं।

दुह ने कहा, “तीन बम विस्फोट हुए। इनमें से एक विस्फोट में कुछ लोग घायल हो गए। यह विस्फोट हवाईअड्डे के भीतर नहीं बल्कि मुख्य द्वार पर हुआ।”

उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी इलियास शेख ने कहा कि एक कार में बम लगाया गया था और जब सुरक्षाकर्मी हवाईअड्डे के मुख्य द्वार पर इसकी जांच कर रहे थे तो इसमें विस्फोट हो गया।

इस घटना में घायल हुए लोगों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493