टोक्यो, 7 मार्च (आईएएनएस)। हरित ऊर्जा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए जापान के शोधकर्ताओं ने समुद्री करंट से कुशलता से ऊर्जा का दोहन करने के लिए एक नए टरबाइन का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है।
एक शोध में कहा गया है कि यह नया टरबाइन वाणिज्यिक पवन टरबाइनों की तुलना में अधिक कुशल और मजबूत है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि यह टरबाइन विशेषकर उन क्षेत्रों के लिए काफी उपयुक्त है जहां लगातार समुद्री तूफान आते हैं और तबाही मचती रहती है जैसे कि जापान, ताईवान और फिलीपींस आदि।
जापान के ओकिनावा के ओकिनावा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलजी ग्रेजुएट विश्वविद्यालय (ओआईएसटी) के वैज्ञानिक कर्मचारी कटसूटोशी शिरासावा जो कि शोधकर्ताओं में से एक हैं, ने बताया, “हमारा डिजाइन सरल, विश्वसनीय और ऊर्जा कुशल है।”
यह शोध रिन्यूएबल इनर्जी जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath