न्यूयॉर्क, 7 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के लगभग 49 फीसदी स्मार्ट फोन उपभोक्ताओं के उपकरण या तो टूट गए हैं या खो गए हैं। ऐसे स्मार्टफोन की संख्या लगभग 23,06,85,172 है।
न्यूयॉर्क, 7 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के लगभग 49 फीसदी स्मार्ट फोन उपभोक्ताओं के उपकरण या तो टूट गए हैं या खो गए हैं। ऐसे स्मार्टफोन की संख्या लगभग 23,06,85,172 है।
अमेरिका के ‘वेरिजोन एंड केआरसी रिसर्च’ ने यह जानकारी दी।
शोध के मुताबिक, लगभग 43 फीसदी लोगों का उपकरण पानी में गिरकर खराब हुआ है।
इसके अलावा अन्य कई तरीकों में उसे फेंक देना, खिड़की से बाहर गिर जाना, उस पर कुछ गिरा देना, उस पर गलती से चढ़ जाना या उसे अपने पालतू जानवरों के पास छोड़ देना और उन्हें उसे चबाते या खेलते पाना जैसे कारण रहे हैं।
अध्ययन में यह खुलासा भी हुआ कि औसतन अमेरिकियों ने दो मोबाइल फोन खोए या तोड़ दिए। साथ ही पाया गया कि उपभोक्ता की उम्र जितनी कम होती है, नुकसान की आशंका उतनी ही ज्यादा होती है।
इसी प्रकार एक अन्य दिलचस्प बात सामने आई कि 67 फीसदी अभिभावकों के मोबाइल फोन टूटे या खो गए, जबकि जिन लोगों के बच्चे नहीं थे, उनके नुकसान का आंकड़ा 38 प्रतिशत पाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, “वर्ष 1980 और 2000 में जन्मे लोगों में से लगभग आधे (46 प्रतिशत) अपने स्मार्टफोन के नुकसान पर रोए और चार में से एक ने इसके बारे में झूठ बोला।”
तीन में से एक व्यक्ति ने कहा कि अपने मोबाइल फोन को खोने की जगह वे अपनी कोई अन्य जरूरी चीज खोना चाहेंगे।
सर्वे में 1026 अमेरिकी वयस्कों को शामिल किया गया था।
dharmpath.com dharmpath