मणिरत्नम के साथ काम करने को बेताब अलिया

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह दिग्गज फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में काम करना चाहती हैं।

क्षेत्रीय सिनेमा में हाथ आजमाने के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने कहा, “मेरे डैड महेश भट्ट मुझे क्षेत्रीय सिनेमा देखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे निश्चित रूप से बांग्ला फिल्म में काम करना चाहिए। मैं हमेशा से मणिरत्नम के साथ काम करना चाहती थी, तो शायद मैं दक्षिण भारतीय फिल्मों का रुख करूं और मणि सर के साथ काम करूं।”

ऐसी खबरें थीं कि मणिरत्नम की फिल्म ‘ओ कधल कनमणि’ में दुलकेर सलमान के साथ आलिया भी नजर आएंगी। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मणिरत्नम इसके हिंदी रीमेक में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेना चाहते थे, लेकिन जब योजना परवान नहीं चढ़ी तो उन्होंने दुलकेर और नित्या मेनन को लेकर तमिल में यह फिल्म बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493