म्यांमार-चीन की दोस्ती बेहद मजबूत: वांग यी

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र के अवसर पर एक संवाददाता सम्मेलन में वांग ने कहा कि म्यांमार की घरेलू स्थिति में परिवर्तन से दोनों देशों के संबंधों में कमजोरी नहीं आएगी।

वांग ने कहा कि म्यांमार में आंग सान सू की के नेतृत्व वाली नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने चीन के साथ मित्रतापूर्ण संपर्क रखा है। उन्होंने कहा, “हमारी आपसी समझ और विश्वास बढ़ रहा है। हम म्यांमार के भविष्य के बारे में आश्वस्त हैं।”

वांग ने स्वीकार किया कि मित्सोने जल विद्युत परियोजना और म्यांमार में देश के अन्य निवेशों के बारे में कुछ परेशानियां थीं, लेकिन उन्हें अब समाप्त कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493