विश्व कप से पहले श्रीलंका टीम में बदलाव

कोलंबो, 8 मार्च (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप से ठीक पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम ने फेरबदल किए गए हैं। अरविन्द डी सिल्वा की आगुआई वाली नई चयन समिति ने लसिथ मलिंगा की जगह एंजेलो मैथ्यूज को टीम की कमान सौंपी है।

मलिंगा ने चोट के चलते कप्तानी करने से इनकार कर दिया था। वह हालांकि टीम में बने हुए हैं लेकिन उनके पहले मैच में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है।

वहीं लाहिरु थिरिमाने और सुरंगा लकमल की टीम में वापसी हुई है। इन दोनों को जैफरी वेनडरसे और निरोशन डिकवेला की जगह टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका के खेल मंत्री दयाशिरि जयासेकरा ने पुरानी चयन समिति को हटाकर पूर्व कप्तान डी सिल्वा की आगुआई में नई चयन समिति का गठन किया है। इस समिति में कुमार संगकारा को भी शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493