इजरायली पुलिस पर हमला करनेवाली फिलिस्तीनी महिला की गोली से मौत

पुराने येरूशलेम शहर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन की यात्रा से पहले सुरक्षा इंतजामों को सख्त किया जा रहा था, उसी दौरान यह घटना घटी। इसमें कोई भी इजरायली घायल नहीं हुआ। पुलिस के प्रवक्ता लूबा सामरी ने महिला की पहचान 51 वर्षीया उम्म तूबा बताई जो पूर्वी येरूशलेम में रहती थी।

सामरी ने कहा कि आक्रमणकारी महिला ने सीमा पुलिस बल के एक अधिकारी के पास पहुंच कर अपने हैंडबैग से चाकू निकाल कर उस पर हमला करने की कोशिश की।

यह घटना पिछले छह महीनों से जारी फिलिस्तीन संकट की एक कड़ी है, जिसमें चाकूबाजी, गोलीबारी, कार चढ़ाकर हमला करना जैसी वारदातें हो रही है और पिछले साल अक्टूबर से अब तक कम से कम 175 फिलिस्तीनी और 28 इजरायली मारे गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493