रियो डी जेनेरियो, 8 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फारवर्ड रोबिन्हो ने कहा है कि अपने नए क्लब एटलेटिको मिनेइरो के लिए कुछ गोल करने के बाद वह आत्मविश्वास से भर गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 32 साल के रोबिन्हो ने इस सप्ताहांत टोमेंसी के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।
रोबिन्हो ब्राजीली लीग में अच्छा खेलते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने हेतु कोच कार्लोस डुंगा को प्रभावित करना चाहते हैं।
रोबिन्हो ने कहा है कि अगर वह अपने मौजूदा क्लब के लिए अच्छा खेलना जारी रखते हैं तो वह निश्चित तौर पर डूंगा का ध्यान आकर्षित करने में सफल होंगे।
dharmpath.com dharmpath