अफगानिस्तान : सैन्य अभियानों में 35 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 8 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में सन्य अभियानों में 35 आतंवादी मारे गए है। देश के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अफगान नेशनल आर्मी ने अन्य अफगान सुरक्षा बलों के समन्वय में विभिन्न सैन्य अभियान संचालित किए। इनमें ग्रामीण इलाकों में 35 आतंकवादी मारे गए।”

बयान में इसी अवधि में देश भर में अलग-अलग हमलों में 10 सैन्यकर्मियों के मरने की भी पुष्टि की है।

इसके अलावा सैन्य कर्मियों ने आतंकवादियों के छिपने के 23 ठिकानों को भी नष्ट कर दिया और बघलान प्रांत के अशांत जिलों डंड-ए-घोरी और डंड-ए-शहाबुद्दीन में सोमवार को हथियार भी जब्त किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493