बीजिंग, 8 मार्च (आईएएनएस)। चीन की सरकार ने अवैध और बच्चों के लिए हानिकारक प्रकाशनों के खिलाफ आठ महीने तक चलने वाले अभियान की मंगलवार को शुरुआत की।
देशभर में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ऐसे किताबों, कार्टून और गेम्स के खिलाफ कार्रवाई करना है जो प्राथमिक और मध्य विद्यालय के छात्रों के लिए हानिकारक हैं। यह कार्रवाई सितंबर तक चलेगी। यह जानकारी राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी एक परिपत्र से मिली है जिसमें पोर्नोग्राफिक और अवैध प्रकाशकों व वेबसाइटों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
इस अभियान के तहत सोशल नेटवर्को से भी ऐसे संदेश व सामग्रियां हटाई जाएगी जो बच्चों और युवाओं के लिए हानिकारक है, साथ ही हानिकारक ऑनलाइन गेम्स, किताबें, संगीत, कार्टून आदि के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
साल 2015 में भी ऐसा ही एक अभियान चलाया गया था जिसके तहत 1.5 करोड़ से ज्यादा अवैध प्रकाशनों और 28,000 वेबसाइटों को बंद किया गया था।
dharmpath.com dharmpath