सलमान तासीर का अपहृत बेटा 5 साल बाद रिहा

इस्लामाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व गर्वनर सलमान तासीर के बेटे शहबाज तासीर को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मंगलवार को मुक्त करा लिया गया। लाहौर में 5 साल पहले अज्ञात बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया था।

शहबाज तासीर को उनके पिता की हत्या के कुछ महीने बाद 26 अगस्त 2011 को लाहौर से उनके आफिस के पास से अगवा कर लिया गया था। उनके पिता सलमान तासीर की पंजाब के गर्वनर के पद पर रहने के दौरान उनके सुरक्षाकर्मी मुमताज कादरी ने हत्या कर दी थी।

इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन के बयान में बताया गया है कि तासीर को आतंकरोधी विभाग और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में बलूचिस्तान प्रांत में कुचलक इलाके में मारे गए एक छापे के दौरान मुक्त कराया गया।

इस बात की चर्चा थी कि शहबाज को अगवा करने वाले उसे छोड़ने के लिए मुमताज कादरी और कुछ अन्य कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493