लेडी गागा ने मां पर छोड़ी शादी की तैयारियां

लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। गायिका लेडी गागा ने अपनी शादी की तैयारी की जिम्मेदारी मां और परिवार की अन्य महिलाओं के ऊपर छोड़ दी है। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने उनके इस काम में दखल दी, तो वे सब उन पर बहुत भारी पड़ेंगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, गागा ने रेडिया हस्ती रयान सीक्रेस्ट को दिए एक रेडियो साक्षात्कार में कहा, “मेरे ख्याल से अगर मैंने अपनी मां और पूरे परिवार को यह नहीं करने दिया, तो वे मुझ पर बरस पड़ेंगे।”

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरे ख्याल से अगर मैंने मेरे परिवार की महिलाओं को शादी की तैयारी करने से रोका, तो वे शायद मेरी जान ही ले लेंगी। मुझे एक तरह से पूरी दुनिया की मदद मिली हुई है।”

गागा ने कहा कि उनकी व टेलर किन्नी (34)की शादी सादगीपूर्ण होगी।

उन्होंने कहा, “हमारी सुर्खियों में रहने वाले तरीके से शादी करने की योजना नहीं है।”

गागा व किन्नी ने पिछले साल वेलेंटाइटन डे पर सगाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493