सेंसेक्स में 171 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 170.62 अंकों की गिरावट के साथ 24,623.34 पर और निफ्टी 45.65 अंक की गिरावट के साथ 7,486.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.74 अंकों की तेजी के साथ 24,815.70 पर खुला और 170.62 अंकों या 0.69 फीसदी गिरावट के साथ 24,623.34 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,817.48 के ऊपरी और 24,471.39 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.55 अंकों की तेजी के साथ 7,545.35 पर खुला और 45.65 अंकों या 0.61 फीसदी गिरावट के साथ 7,486.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,547.10 के ऊपरी और 7,447.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 33.42 अंकों की गिरावट के साथ 10,262.09 पर और स्मॉलकैप 19.08 अंकों की गिरावट के साथ 10,294.96 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों धातु (0.36 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.30 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तु (1.70 फीसदी), ऊर्जा (1.56 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.33 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.21 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.05 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493