सुपरहीरो के फैन्स के लिए आया बैटमैन डियोडरेंट

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अगर आप सुपरहीरोज को पसंद करते हैं तो आपके लिए अब बैटमैन डियोडरेंट उपलब्ध है।

पर्सनर केयर के उत्पाद बनाने वाली कंपनी वेनेशा केयर ने मीडिया समूह कार्टून नेटवर्क एंटरप्राइजेज (सीएनई) की लाइसेंस व बिक्री इकाई टर्नर इंटरनेशनल इंडिया प्रा. लि. के साथ रणनीतिक साझेदारी के तहत ‘डेनवेर बैटमैन’ डियोडरेंट की श्रृंखला को बाजार में उतारा है।

इससे पहले कंपनी ने अगस्त 2015 में ‘डेनवर सुपरमैन’ डियोडरेंट उतारा था।

‘डेनवेर बैटमैन’ डियोडरेंट के दो प्रकार उपलब्ध हैं : बैटमैन अर्बन लिजेंड और बैटमेन नाइट वारियर।

वेनेशा केयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ गुप्ता ने एक बयान जारी कर कहा, “सुपरमैन डियोडरेंट की सफलता से उत्साहित होकर हमने विश्व के सबसे महान सुपरहीरो से जुड़े उत्पादों को लाने का फैसला किया है। इसी के तहत बैटमैन डियोडरेंट लांच किया गया है। मुझे उम्मीद है कि दोनों ही उत्पाद हमारे उपभोक्ताओं के जीवन में खुशबू फैलाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493