कुआलालंपुर, 10 मार्च (आईएएनएस)। मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान एमएच370 के संदिग्ध मलबे को विश्लेषण के लिए मलेशिया लाया गया है, जिसे मोजांबिक में पाया गया था। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मलेशिया के परिवहन मंत्री लियो तियोंग लाई ने कहा कि विशेषज्ञ मलबे का विश्लेषण कर यह पता लगाएंगे कि मलबा लापता विमान का है या नहीं।
उन्होंने कहा कि मलबे के प्रारंभिक विश्लेषण मलेशिया में होगा, जिसके बाद उसकी आगे पुष्टि के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच370 आठ मार्च, 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जाते वक्त लापता हो गया था। विमान में 239 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश चीनी नागरिक थे।
हिंद महासागर के रियूनियन द्वीप पर जुलाई 2015 में एक विमान के डैने का हिस्सा पाया गया था, जिसकी जांच की जा रही है कि यह लापता विमान का हिस्सा है या नहीं।
dharmpath.com dharmpath