टेलर फॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स में परफॉर्म करेंगी

लॉस एंजेलिस, 11 मार्च (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट अमेरिका में फॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स में परफॉर्म करेंगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, टेलर ने 22 अक्टूबर को टेक्सास राज्य के ऑस्टिन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में परफॉर्म करने का संकेत दिया है। कार्यक्रम के आयोजकों को उम्मीद है कि उनके जुड़ने से दर्शक जुटाने में मदद मिलेगी।

सर्किट ऑफ अमेरिकाज के अध्यक्ष बॉबी एप्सटीन ने कहा, “हम हमारे दर्शकों की संख्या में इजाफा कैसे करते हैं? यह नाम (टेलर) कुछ यही करता है। हमने पूर्व में कुछ ऐसे ही नाम चुने थे, जो हमारी मौजूदा डेमोग्राफिक (लोगों की संख्या) के साथ बढ़िया से फिट बैठते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि हम हमारे पास उपलब्ध प्रत्येक टिकट बेच देंगे और ऐसा फॉर्मूला वन व टेलर स्विफ्ट के एक होने की वजह से है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493