रवीना ने वन, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए मोदी को लिखा पत्र

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वनों और वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

रवीना ने कहा कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना के कारण वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाएंगे।

1,483 किलोमीटर का यह गलियारा औद्योगिक विकास के लिए सरकारी परियोजना है, जिसका उद्देश्य 100 बिलियन डॉलर की लागत से औद्योगिक क्षेत्रों का निर्माण करना है। यह गलियारा छह राज्यों तक फैला हुआ है।

इस परियोजना से जानवरों पर पड़ने वाले प्रभाव को रेखांकित करने के लिए रवीना ने जानवरों के लिए कार्य करने वाली संस्था ‘पेटा’ से हाथ मिलाया है।

मोदी को लिखे पत्र में रवीना (41) ने कहा, “मुंबई के आसपास के अधिकांश वन क्षेत्रों को पहले ही नष्ट कर दिया गया है। एक छोटा सा हरित क्षेत्र जानवरों के पास है, जो अब नहीं रहने वाला। प्राकृतिक घरौंदों का विनाश भारतीय वन्यजीवों के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। इन वनों में आगे होने वाला विनाश इस स्थिति को बदतर कर देगा।”

वहीं पेटा का कहना है कि इस परियोजना से बंदरों, जंगली सुअरों, हिरणों और अन्य जानवरों की गतिविधियां बाधित होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493