आमिर खान ने ’99 सॉन्ग्स’ के लिए रहमान को दी शुभकामनाएं

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। दो बार के ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान आगामी फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ से बतौैर निर्माता और पटकथा लेखक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। सुपरस्टार आमिर खान ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

आमिर ने रहमान के साथ ‘रंगीला’, ‘लगान’, ‘मंगल पांडे : द राइजिंग’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने रहमान की आगामी फिल्म के पोस्टर की सराहना भी की।

आमिर ने गुरुवार रात ट्वीट किया, “बेहतरीन पोस्टर ए. आर.। आपको फिल्म के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान अपको शक्ति दें।”

फेसबुक पर गुरुवार को साझा किए गए पोस्टर में एक जोड़े को एक प्यानों के सहारे हवा में लटके हुए देखा जा रहा है।

रहमान ने इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, “आपके समर्थन और शुभकामनाओं के साथ, मैं इस फिल्म के पोस्टर को आपके साथ साझा कर रहा हूं।”

इस फिल्म का निर्देशन विश्वेश कृष्णमूर्ति कर रहे हैं, जो 2017 में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493