युनाइटेड को अगले सीजन में लुकाकू को अपने साथ जोड़ना चाहिए : साहा

मैनचेस्टर, 11 मार्च (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व फारवर्ड लुइस साहा का मानना है कि क्लब को अगले सीजन में एवर्टन के स्ट्राइकर रामेलू लुकाकू को अपने साथ जोड़ना चाहिए।

साहा के मुताबिक ऐसा करते हुए युनाइटेड अपनी अग्रिम पंक्ति को मजबूत कर सकता है।

बेल्जियम की राष्ट्रीय टीम के सदस्य लुकाकू इस सीजन में इंग्लिश प्रीमियर लीग के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर हैं। लुकाकू के नाम 28 लीग मैचों में 18 गोल हैं।

साल 2011 से 2014 तक चेल्सी के लिए खेलने वाले लुकाकू ने लोन पर आधारित करार के तहत एवर्टन का रुख किया था लेकिन बाद में वह इस टीम के स्थायी सदस्य बन गए थे।

एवर्टन के साथ बिताए गए ढाई सालों में लुकाकू अब तक 116 मैचों में कुल 59 गोल कर चुके हैं।

इस सीजन में लुकाकू से अधिक गोल सिर्फ लीसेस्टर सिटी के स्ट्राइकर जेमी वार्डी (19) ने किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493