लंदन, 11 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों ने अगले तीन सीजन के लिए विदेशी दर्शकों के लिए टिकटों की कीमत 42.68 डॉलर सीमित कर करने को लेकर सर्वसम्मत फैसला लिया है।
क्लबों ने बुधवार को इस सम्बंध में फैसला किया। अब यह फैसला 2016-17 सीजन से लेकर 2019 सीजन तक के लिए मान्य हो गया है।
क्लबों ने विदेशों दर्शकों को महत्ता देते हुए यह फैसला लिया है। उनकी दलील है कि अधिक से अधिक विदेशी दर्शक ही ईपीएल को दूसरी लीगों से अलग करते हैं और इसी कारण विदेशी दर्शकों का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया गया है।
इसी क्रम में क्लबों ने फैसला किया कि दुनिया के किसी भी कोने से इंग्लैंड आकर अपनी टीमों का समर्थन करने वाले विदेशी दर्शकों के लिए टिकटों की अधिकतम कीमत 30 पाउंड रहेगी।
dharmpath.com dharmpath