मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि आगामी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में उनके भाई के किरदार में नजर आने वाले पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान पार्टी के शौकीन हैं।
सिद्धार्थ ने कहा कि फिल्म की शूटिंग दौरान दोनों कई प्रकार की गतिविधियों में शामिल रहे और उन्होंने ताश (पोकर) भी खेला।
फवाद के साथ फिल्म के गीत ‘लेट्स नच्चो’ में काम के अनुभव को साझा करते हुए गुरुवार को सिद्धार्थ ने कहा, “हमने काफी मजे किए। वह पार्टी के शौकीन हैं।”
फवाद ने कहा, “नाचना मेरे लिए आसान नहीं। मुझे कई बार नृत्य सीखने की कोशिश के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। आलिया और सिद्धार्थ की ताल तो अच्छी है, लेकिन मुझे इसके अभ्यास के लिए दो-तीन दिन लग गए।”
‘लेट्स नच्चो’ गाने को हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें आलिया, सिद्धार्थ और फवाद को नाचते देखा जा रहा है।
सिद्धार्थ ने कहा कि कुन्नूर में 30 दिन तक शूटिंग चली। वहां घूमने-फिरने की कोई खास जगह नहीं थी और इसलिए वे शूटिंग के दौरान क्रिकेट और फुटबाल खेलते थे।
सिद्धार्थ अभिनीत फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ अगले सप्ताह रिलीज हो रही है।
dharmpath.com dharmpath