‘हार्डकोर हेनरी’ 8 अप्रैल को होगी रिलीज

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। निर्देशक इल्या नैशुल्लर की फिल्म ‘हार्डकोर हेनरी’ भारत में आठ अप्रैल को रिलीज होगी।

पिछले साल फिल्म को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था और इसके लिए महोत्सव में इसे ‘ग्रोल्श पीपुल्स च्वॉइस मिडनाइट मैडनेस अवॉर्ड’ से नवाजा गया था।

इस फिल्म में हेनरी की पत्नी का अपहरण कर लिया जाता है, जिसके बाद रहस्यमयी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। वह किसी तरह अपनी स्मृतियों के जरिए अपहरणकर्ता अकान तक पहुंच जाता है।

इस फिल्म में अभिनेता शाल्टरे कोप्ले, डेनिला कोज्लोवस्की, हैली बैनेट, आंद्रेई देमेन्तीव, डार्या चारुशा और स्वेतलाना उस्तिनोवा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

भारत में ‘पीवीआर पिक्चर्स’ फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493