इजरायल-जॉर्डन गैस पाइपलाइन 2017 में होगी शुरू

इस पाइपलाइन का निर्माण ‘डेड सी’ के पास हो रहा है। इजरायल के उत्तरी तटीय क्षेत्र से 80 किलोमीटर पश्चिम में भूमध्य सागर में स्थित तामार गैस क्षेत्र से इसमें गैस लाई जाएगी।

‘ग्लोब्स फाइनेंशियल डेली’ ने इजरायल नेचुरल लाइन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैमुअल टोर्जमैन के हवाले से लिखा, “पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति अगले साल शुरू हो जाएगी।”

वहीं, एक और पाइपलाइन का निर्माण उत्तर-पूर्व इजरायल के बीट शीयन क्षेत्र के पास होगा।

साल 2014 में टेक्सास स्थित नोबल एनर्जी, इजरायल की कंपनियों के संगठन डेलेक ड्रिलिंग, इजरैमको नेगाव, एव्नर ऑयल एक्सप्लोरेशन और डोर गैस एक्सप्लोरेशन कंपनियों ने मिलकर जार्डन को गैस आपूर्ति का समझौता किया था।

समझौते की शर्तों के अनुसार, तामार गैस क्षेत्र से प्राकृतिक गैस अरब पोटाश और जॉर्डन ब्रोमीन को उपलब्ध कराई जाएगी। यह दोनों ही जॉर्डन की राजधानी अम्मान के पास स्थित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493