‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर सकते हैं ईरान, भारत’

तेहरान, 11 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के एक्सपीडिएंसी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजेई ने कहा कि आतंकवाद से मुकाबले में तेहरान और नई दिल्ली महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ईरान में भारत के राजदूत सौरभ कुमार के साथ गुरुवार को एक बैठक के दौरान रेजेई ने कहा, “आतंकवाद से मुकाबले में ईरान व भारत रणनीतिक सहयोग के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”

उन्होंने इस बात को दोहराया कि दोनों देश गुट निरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के सदस्य हैं और उन्हें अपने द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए नया दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और सहयोग को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

भारत के राजदूत ने कहा, “आतंकवाद रोधी वार्ता को मजबूत करते हुए हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई शुरू करनी चाहिए।”

उन्होंने प्रस्ताव देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ईरान व भारत को एक प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए।

सौरभ कुमार ने कहा, “हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि दोनों देशों को आर्थिक, सांस्कृतिक व स्वतंत्र संबंधों को भी मजबूत किया जाना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493