शाहरुख सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता : आलिया

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। गौरी शिंदे की आगामी फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि किंग खान सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता हैं।

आलिया ने यहां कहा, “फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। मुझे बहुत मजा आया। मैं बहुत घबराई हुई थी। मैं अपने संवाद भूलना नहीं चाहती थी, इसलिए हमने अभ्यास किया। मैंने जिन अभिनेता-अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, उनमें वह (शाहरुख) सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार हैं।”

आलिया ने शाहरुख को ‘काम के प्रति जुनूनी’ बताया और कहा कि इसलिए उन्हें कभी नहीं लगा कि ‘मैं आलिया भट्ट और वह शाहरुख खान (सुपरस्टार) हैं।’

आलिया की आगामी फिल्म शकुन बत्रा निर्देशित ‘कपूर एंड सन्स’ है। वह इन दिनों इसके प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म के अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, “वह एक आम लड़की है। वह बहुत भावुक है। फिल्म परिवार व रिश्तों के इर्दगिर्द घूमती है।”

फिल्म 18 मार्च को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493