जापान में रहने वाले विदेशियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि

टोक्यो, 11 मार्च (आईएएनएस)। जापान में रहने वाले विदेशियों की संख्या में पिछले साल रिकार्ड वृद्धि देखी गई और उनकी संख्या बढ़कर 20 लाख से ज्यादा हो गई है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक न्याय मंत्रालय के आप्रवासन ब्यूरो ने कहा कि जापान में 31 दिसंबर 2015 तक कुल 22 लाख 30 हजार विदेशी नागरिक रह रहे थे, जोकि पिछले साल से 1 लाख 10 हजार ज्यादा है। 1959 से ये आंकड़े इकट्ठा किए जा रहे हैं।

जापान में सबसे ज्यादा चीन से आए लोग रहते हैं और उनकी संख्या 6 लाख 60 हजार है, उसके बाद दक्षिण कोरियाई लोगों की संख्या 4 लाख 50 हजार है और फिलीपींस के लोगों की संख्या लगभग 2 लाख 30 हजार है।

वहीं, जापान में 1 जनवरी के बाद वीजा की अवधि से ज्यादा रुकने वालों की संख्या 62,000 हजार है, जबकि पिछले साल यह संख्या 2,800 थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493