पुरस्कार के लिए नामांकन की उम्मीद कभी नहीं थी : कल्कि

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री कल्कि कोचलिन के लिए ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म्स अवार्ड्स (टोइफा)’ में ‘बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स च्वॉइस’ श्रेणी में नामांकन मिलना ‘अप्रत्याशित’ और बड़ी हैरानी की बात है।

कल्कि का कहना है कि उन्हें हैरानी इसलिए हो रही है, क्योंकि वह कभी-कभार ही किसी पुरस्कार श्रेणी में नामांकित होती हैं।

अभिनेत्री ने अपने एक बयान में कहा, “मुझे नामांकन की उम्मीद कभी भी नहीं होती, क्योंकि शायद ही किसी श्रेणी में मुझे नामांकन मिलता होगा। इसीलिए, टोइफा 2016 में नामांकित होना मेरे लिए बड़ी हैरानी की बात है।”

सोनाली बोस और निलेश मनियार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ में अपाहिज लड़की का किरदार निभाने वाली कल्कि को इस किरदार के लिए काफी सराहना मिली।

टोइफा पुरस्कार समारोह का आयोजन 18 मार्च को दुबई में होगा। इसमें अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493