इजरायल ने फिलिस्तीन का टेलीविजन चैनल बंद किया

इजरायल की सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेत’ ने एक बयान में कहा कि सुरक्षाबलों, पुलिस अधिकारियों और शिन बेत की संयुक्त टीम ने टेलीविजन चैनल ‘फलस्तीन अल-यौम’ (फिलिस्तीन टुडे) के कार्यालय पर छापा मारा। यह चैनल रामल्ला शहर के करीब एक इंटरनेट चैनल भी चलाता है।

शिन बेत ने फिलिस्तीन टुडे पर आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक जेहाद’ की ओर से विषय सामग्री का प्रसारण करने का आरोप लगाया।

शिन बेत ने बयान में कहा, “चैनल पश्चिम तट के लोगों को इजरायल और इसके बाशिंदों के खिलाफ आतंकवादी हमले करने के लिए उकसा कर इस्लामिक जेहाद की एक तरह से सेवा कर रहा है।”

उसने आरोप लगाया कि चैनल के साथ साथ इंटरनेट पर भी भड़काऊ सामग्री का प्रसारण किया गया है।

इजरायल के सुरक्षाबलों ने चैनल के प्रमुख फारूक अलियत (34) को गिरफ्तार कर लिया है। वह उत्तरी रामल्ला का रहने वाला है। उसे ‘इस्लामिक जेहाद का जासूस बताया गया है, जो पूर्व में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने की वजह से इजरायल में जेल में रह चुका है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493