बेंगलुरू, 11 मार्च (आईएएनएस)। परिवहन के लिए भारत के अग्रणी मोबाइल ऐप ओला ने आज घोषणा की है कि गोल्डमैन सैक्स के पूर्व वाइस प्रेजीडेन्ट सुनील शिरगुप्पी को ओला-इंजीनियरिंग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ओला में वे डेटा साइन्स एवं मशीन लर्निग की क्षमता निर्माण का कार्यभार संभालंेगे।
ओला में चीफ टेक्नोलोजी ऑफिसर एवं सह-संस्थापक अंकित भाटी ने बताया, “गोल्डमैन सैक्स और लिंक्डइन में डेटा साइन्सेज में सुनील का अनुभव ओला के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इस क्षेत्र में उनका अनुभव एवं विशेषज्ञता हमें इंजीनियरिंग क्षमताओं को बढ़ाने तथा लोगों को परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार होगी।”
इस अवसर पर सुनील शिरगुप्पी ने कहा, “परिवहन हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है और ओला ने भारत के ड्राइवरों एवं उपभोक्ताओं को इस दिशा में सहज एवं निर्बाध अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ओला के साथ जुड़ते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जिसने छोटी सी समय अवधि में लाखों लोगों के लिए परिवहन की परिभाषा को ही बदल डाला है।”
इस भूमिका में सुनील कारोबार से जुड़े क्षेत्रों जैसे कन्ज्यूमर एनालिटिक्स, बिहेवियरल एनालिटिक्स तथा अन्य डेटा प्लेटफॉर्म क्षमताओं आदि में अंकित भाटी के साथ मिल कर काम करेंगे।
dharmpath.com dharmpath