नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जय गंगाजल’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आए निर्देशक प्रकाश झा को उनके किरदार के लिए दर्शकों से काफी सराहना मिल रही हैं।
झा का कहना है कि वह अब आगे भी बडऱ्े पर्दे पर अभिनय करते नजर आएंगे।
फिल्म में भ्रष्ट पुलिस अधिकारी बी. एन. सिंह का किरदार निभाने वाले निर्देशक झा ने कहा कि दर्शकों से मिली सराहना के बाद वह एक बार फिर कैमरे का सामना करने के लिए प्रोत्साहित महसूस कर रहे हैं।
झा ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं काफी प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं कहना चाहूंगा कि लोगों ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है, वह काफी अच्छी बात है। मुझे काफी खुशी हो रही है।”
झा से जब पूछा गया कि क्या वह फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, तो उन्होंने कहा, “निश्चित तौैर पर। इस प्रोत्साहन से मुझे मदद मिलेगी। आप मुझे आगे भी अभिनय करते देखेंगे।”
dharmpath.com dharmpath